फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Auto company employee held hostage and beaten

ऑटो कंपनी के कर्मचारी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Auto company employee held hostage and beaten
काशीपुर। एक ऑटो कंपनी के कर्मचारी ने अपनी ही कंपनी के अधिकारियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीटने के बाद अधिकारी उसे आईटीआई थाने ले आए। पुलिस ने पीड़ित को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कॉलोनी निवासी इशू प्रसाद एक ऑटो मोबाइल कंपनी की बाजपुर शाखा में कार्यरत है। बृहस्पतिवार को कंपनी के रुद्रपुर स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने उसे वार्ता के लिए बुलाया। इस पर वह किच्छा रोड स्थित कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि पहले से वहां मौजूद कंपनी के अधिकारियों, गार्ड समेत पांच लोगों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाया और गबन का आरोप लगाकर उससे मार पीट की।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त अधिकारी उसे कार में डालकर पीटते हुए आईटीआई थाने लाए और उसे गबन का आरोपी बताकर पुलिस को सौंप दिया। उक्त लोगों ने थाने में भी उसके साथ गाली गलौच कर की और गबन के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिजनों को थाने बुलाया और पीड़ित को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल भी कराया लेकिन घटनास्थल रुद्रपुर थाना क्षेत्र का होने के कारण एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस कंपनी में कार्यरत पूर्व के दो कर्मियों ने 75 हजार रुपये का गबन किया है। उक्त दोनों कर्मचारी एक माह पूर्व नौकरी छोड़ चुके हैं।

इशू ने मामले की पुलिस अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। आईटीआई के प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश नागरकोटी ने बताया कि पिटाई का मामला रुद्रपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed