फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attention ::: Rudrapur will be the first corporation in Kumaon to impose a weekly ban on meat sale

ध्यानार्थ ::: कुमाऊं में मांस बिक्री पर साप्ताहिक प्रतिबंध लगाने वाला पहला निगम बनेगा रुद्रपुर

Tue, 23 Dec 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Attention ::: Rudrapur will be the first corporation in Kumaon to impose a weekly ban on meat sale
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर मांस बिक्री पर साप्ताहिक प्रतिबंध लगाने वाला कुमाऊं का पहला निगम बनने जा रहा है। नये साल से मंगलवार को शहर में न तो मांस कटेगा और न किसी रेस्टोरेंट व ढाबों पर बिकेगा। मेयर की पहल पर व्यापारियों व मांस विक्रेताओं से आपसी सहमति बन गई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में मांस के शौकीन दिन ढलते ही रेस्टोरेंट-ढाबों का रुख करने लगते हैं। रात होते ही सड़क किनारे सैकड़ाें वाहनों की कतारें लग जाती हैं। नगर निगम के मेयर विकास शर्मा का कहना है कि रुद्रपुर देवभूमि है। इसलिए लोगों को इस शहर में आने पर देवभूमि का एहसास होना चाहिए। इसी क्रम में इंदिरा चौक पर विशाल शिव त्रिशूल और डीडी चौकी पर डमरू स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में सप्ताह में एक दिन मांस बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमें सहमति बन गई है। नये साल से प्रत्येक मंगलवार को मांस न तो कटेगा और न कहीं बेचा जाएगा। बताया कि ऐसा करने वाला रुद्रपुर कुमाऊं का पहला नगर निगम होगा। लिहाजा अभी तक कहीं ऐसी सख्ती नहीं है। खास बात ये है कि नए साल से किसी ने दुकान पर मांस बेचा तो निगम का चाबुक भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 200 कुंतल से अधिक चिकन, मटन की खपत
रुद्रपुर में कई होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे हैं। मांस विक्रेताओं के अनुसार हर दिन शहर में करीब 200 क्विंटल चिकन व मटन की खपत होती है। सबसे अधिक चिकन व मटन रेस्टोरेंटों व बड़े होटलों में सप्लाई होता है। शहर से सटे बिलासपुर तक यहां से मांस पहुंचता है।
थर्टी फस्ट के चलते आगे खिसका निर्णय
मेयर विकास शर्मा ने बताया कि उन्होंने 15 दिसंबर के बाद ही मांस पर एक दिन प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था लेकिन कुछ लोगों ने यह बात रखी की थर्टी फस्ट का ऑर्डर पहले से मिल चुका है। इसलिए 31 दिसंबर तक इस फैसल को आगे खिसका दिया गया।

----
रुद्रपुर के माहौल को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में लोगों को देवभूमि का एहसास होना चाहिए। बाहर से लोग आएं तो उन्हें लगे कि देवभूमि में आए हैं तो यहां मांस नहीं मिलेगा। मांस पर नये साल से साप्ताहिक प्रतिबंध लगाया जाएगा। - विकास शर्मा, मेयर, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed