{"_id":"6499e50585b8a144e40cecd7","slug":"attempt-to-rape-a-minor-accused-arrested-kashipur-news-c-235-1-shld1014-652-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Jun 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यक्ति ने विशेष समुदाय के एक युवक पर उसकी बेटी को धर्म के नाम पर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर दी। कहा कि उसकी नाबालिग बेटी जब भी छत पर जाती है तब पड़ोस में रहने वाला जुबेर इस्लाम पुत्र भूरे उससे इस्लाम धर्म की मजहबी बातें करता था। साथ ही बेटी से इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बना रहा था।
तहरीर में कहा कि उसकी नाबालिग बेटी 25 जून को दोपहर डेढ़ बजे जब घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई तब जुबेर ने उसे घर में बुलाया और बोला कि तुम्हें कुछ किताबें दिखानी है। उसकी नाबालिग बेटी जैसे ही उसके घर में घुसी तब उसने बदनीयती से दरवाजा बंद कर किया और दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
बेटी के शोर मचाने पर उसकी पत्नी और भाई के अलावा आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। तब वह घर के पिछले दरवाजे से भाग गया। साथ ही बेटी को धमकी दी कि यदि तेरे घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा।
कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 7, 8, 342, 354, 363, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।