{"_id":"68245270f6ff2637b10e3b7f","slug":"attempt-to-misdeed-a-teenager-by-giving-her-intoxicants-in-rudrapur-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश, व्यापारी समेत पीड़िता की दोस्त पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश, व्यापारी समेत पीड़िता की दोस्त पर केस
Wed, 14 May 2025 01:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 14 May 2025 01:51 PM IST
सार
एक व्यापारी पर किशोरी को होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने व्यापारी पर बेटी को नेपाल ले जाकर बेचने की मंशा भी जताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रुद्रपुर में एक व्यापारी पर किशोरी को होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने व्यापारी पर बेटी को नेपाल ले जाकर बेचने की मंशा भी जताई। पुलिस ने व्यापारी के साथ ही पीड़िता की दोस्त पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली में दी तहरीर में शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी बेटी की उम्र 17 साल है। बीते शनिवार को पुलिस ने दोनों के षडयंत्र से बेटी को मुक्त कराया। आरोप है कि काली ग्रोवर ने नौकरी का लालच देकर उसकी बेटी को नेपाल में बेचने की योजना बनाई थी। इसके बाद बेटी को देह व्यापार में धकेल देता। यह घटना होटल अंबर में हुई थी।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि काली और माही के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। इस मामले में पुलिस की जांच के दायरे में होटल भी रहेगा।पुलिस ने दोनों के षडयंत्र से बेटी को मुक्त कराया। आरोप है कि काली ग्रोवर ने नौकरी का लालच देकर उसकी बेटी को नेपाल में बेचने की योजना बनाई थी। इसके बाद बेटी को देह व्यापार में धकेल देता। यह घटना होटल अंबर में हुई थी।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि काली और माही के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। इस मामले में पुलिस की जांच के दायरे में होटल भी रहेगा।
विज्ञापन