फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attempt to misdeed a teenage girl by entering the house in the absence of parents in sitarganj

Uttarakhand: माता-पिता की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, बीच-बचाव में हुई घायल

Thu, 19 Sep 2024 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Sep 2024 05:08 PM IST
सार

सितारगंज में नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश का एक और मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय रास्ते में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शोहदा बुधवार को परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में घुस गया। उसने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन
Attempt to misdeed a teenage girl by entering the house in the absence of parents in sitarganj
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

सितारगंज में नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश का एक और मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय रास्ते में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शोहदा बुधवार को परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में घुस गया। उसने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

 

 

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को वह मजदूरी करने बाहर गए थे। पत्नी भी सामान लाने बाजार गई थी। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय बेटी और आठ साल का बेटा घर पर अकेले थे। इसी दौरान मूलरूप से हल्द्वानी और हाल में वार्ड नंबर छह रहने वाले तालिब (छोटू) घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर तालिब सब्जी काटने वाला चाकू को निकालकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Tanakpur: जंगल में चारा काटते समय पेड़ से गिरकर महिला की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीच-बचाव के प्रयास में बेटी घायल हो गई। बेटे ने भी विरोध किया तो आरोपी ने गला पकड़कर उसे भी जान से मारने की धमकी दी। इस पर बेटे ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। इस पर तालिब फरार हो गया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री पास के सरकारी विद्यालय में में पढ़ती है। शोहदा नाबालिग के स्कूल आते-जाते समय अक्सर परेशान किया करता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed