{"_id":"656e184cb9c76389500491fc","slug":"attempt-to-cut-pnb-atm-machine-with-gas-cutter-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-5301-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएनबी के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएनबी के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने की कोशिश
Mon, 04 Dec 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर पीएनबी एटीएम की जांच करते अधिकारी। संवाद
काशीपुर। चोरों ने रविवार की देर रात पीएनबी के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने की कोशिश की। तभी सायरन बजने लगा और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख चोर भाग गए। एटीएम मशीन में चोरी के प्रयास की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रामनगर रोड स्थित पीएनबी के एटीएम मशीन को अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी का प्रयास किया। बताया जाता है कि एटीएम मशीन काटने समय अचानक सायरन बजने लगा और गश्त कर रही पुलिस कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर चोर भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीएनबी के एटीएम मशीन को काटने की कोशिश की गई थी। बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया पीएनबी के एटीएम मशीन में सुरक्षा कर्मी नहीं है। इस संबंध में कई बार बैंक के अधिकारियों से कहा गया है। साथ ही उनसे शहर से बाहर की एटीएम मशीन शाम को बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीओ वंदना वर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।