फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attack with iron rod in family dispute, husband dies

Udham Singh Nagar News: पारिवारिक विवाद में लोहे की रॉड से हमला, पति की मौत

Wed, 01 May 2024 04:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Attack with iron rod in family dispute, husband dies
बाजपुर। गांव जोगीपुरा में सोमवार की देररात पारिवारिक मामले को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात गांव जोगीपुरा निवासी दंपती के बीच पारिवारिक मामले को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। घटना के बाद महिला ने बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका भाई शादी करने से मना कर रहा था। जिसको लेकर उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इधर, सीओ अन्नराम आर्य और कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि हत्यारोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसका पति उसे प्रताड़ित करता था। सोमवार देर रात उनमें पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपी महिला ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed