फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attack on Forest team.

वन विभाग की टीम पर हमला, दो दरोगाओं की वर्दी फाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attack on Forest team.
खटीमा में वन कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी के साथ पुलिस टीम। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। वन विभाग की टीम ने आरक्षित क्षेत्र लोहियाहेड के अंतर्गत सूखापुल में अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। इससे बौखलाए खनन माफिया ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने दो वन दरोगाओं के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। टीम ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके चार साथी फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ झनकइया थाने में केस दर्ज कराया गया है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर वन कर्मियों को आरक्षित वन क्षेत्र लोहियाहेड बीट झनकइया कक्ष संख्या नौ क्षेत्र के अंतर्गत सूखापुल भेजा। यहां खनन माफिया वन भूमि से खनन कर रहे थे। रेंजर मनराल ने बताया कि वन दरोगा संतोष भंडारी और उत्तम सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित टीम को कुछ लोग अवैध खनन करते मिले। उन्हें पकड़ने के लिए टीम ने घेराबंदी की तो उन्होंने हमला कर दिया और वन दरोगा संतोष भंडारी व उत्तम सिंह राणा के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों वन दरोगाओं की वर्दी भी फाड़ दी। वन कर्मियों पर जिप्सी चढ़ाने का भी प्रयास किया। वन कर्मियों ने बमुश्किल जान बचाई । टीम ने चौड़ापानी सूखापुल नगरा तराई निवासी मान सिंह धामी उर्फ मन्नू धामी को धर दबोचा जबकि चार अन्य लोग फरार हो गए। टीम ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया और रेंज कार्यालय लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

वन विभाग ने अवैध खनन करते पकड़े गए आरोपी मन्नू धामी व उसके अन्य चार साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर वन कर्मियों पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी मन्नू को हिरासत में ले लिया और सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वन दरोगाओं की फटी वर्दियों को सील कर दिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल में पुलिस और वन कर्मियों पर 17 बार हुए हमले
खटीमा। जिले में पुलिस व वन कर्मियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले छह साल में 17 से अधिक वारदात हो चुकी हैं। इनमें दो घटनाएं तो हाल ही में खटीमा क्षेत्र में घट चुकी हैं। हालांकि, सभी मामलों में पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की गई। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
पुलिस में दर्ज आंकड़ों के अनुसार,
07 जून 2016 : बाइक की तलाश कर रही पुलिस टीम हमला हुआ।
27 अक्तूबर 2017 : रुद्रपुर में होमगार्ड का गला पकड़ने के साथ सिपाही झड़प हुई।
29 अक्तूबर 2017 : काशीपुर मार्ग पर रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान दरोगा व पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई।
17 नवंबर : रुद्रपुर में डयूटी के दौरान होमगार्ड पर पथराव किया गया।
10 दिसंबर : कोसी खनन क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला किया गया। हमले में पुलिस कर्मी घायल भी हुए।
26 जनवरी 2018 : रुद्रपुर गांधी पार्क में छात्र नेता ने सीपीयू कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की।
23 फरवरी 2018 : भैंस चुराकर ले जा रहे चार आरोपियों को रोका तो कंपनी कमांडर होमगार्ड पूरन सिंह को गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
07 मई 2018 : रुद्रपुर के डीडी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान सीपीयू के दरोगा दान सिंह के साथ दो बाइक सवारों ने मारपीट की।
26 दिसंबर 2018 : रुद्रपुर में रंपुरा चौकी के पुलिस कर्मियों पर शराब तस्कर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
26 मार्च 2019 : काशीपुर के कुंडेश्वरी थाना क्षेत्र में खनन व्यापारियों ने दरोगा अर्जुन गिरी गोस्वामी पर हमला किया। इसके अगले दिन रुद्रपुर सिटी क्लब में बरातियों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर उनका मोबाइल छीन लिया।
28 जुलाई 2020 : सीपीयू कर्मी के हाथ से बाइक सवार के माथे पर चाबी घोंपने से आक्रोशित रंपुरा मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पर पथराव किया। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए थे।
22 दिसंबर : रंपुरा चौकी में मारपीट से घायल युवक को चौकी लाने पर आक्रोशित लोगों ने चौकी पर पथराव किया था।
26 मार्च 2021 : चौकी में युवक से मारपीट के दौरान बीच बचाव में सिपाही पर हमला किया गया।
06 मार्च 2022 : रुद्रपुर की बंगाली कालोनी में पुलिस ने डीजे बंद कराया तो पथराव कर दिया गया। इससे दो पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
18 मार्च 2022 : खटीमा की सत्रहमील चौकी क्षेत्र में होलिका दहन को लेकर विवाद में सरपुड़ा के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दो वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। महिला सिपाही समेत दो पुलिस घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और 15 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
01 अप्रैल 2022 : सरपुड़ा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक अप्रैल को सितारगंज में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक चालक ने सिपाही पर हमला कर दिया। इससे सिपाही नरेंद्र यादव घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

03 अप्रैल 2022 : सूखापुल पर अवैध खनन में लगे माफिया ने वन कर्मियों की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दो वन दरोगाओं की वर्दी भी फाड़ी और टीम पर चिप्सी चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed