फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   attack on farmer, injured fir loused

रंजिशन घेरकर किसान को किया घायल, दो गाड़ियां भी तोड़ीं, तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
attack on farmer, injured fir loused
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम अजीतपुर निवासी जसविंदर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को उसका भाई पलविंदर सिंह ड्राइवर को बुलाने के लिए ग्राम दभोरा मुस्तहकम गया था। पुरानी रंजिश के चलते वहां लखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह व सुखविंदर सिंह पुत्रगण अमर सिंह ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने लाठी डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाई पर हमले की सूचना पर वह गांव के बूटा सिंह व साहब सिंह आदि को लेकर मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उन्हें भी घेर लिया और मारपीट कर उनकी दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दीं। घायल पलविंदर को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज़ चल रहा है। जसविंदर की तहरीर पर पुलिस ने लखविंदर, बलविंदर व सुखविंदर आदि के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed