काशीपुर। बुधवार को काशीपुर के बरखेड़ी, बांसखेड़ा, महुआखेड़ा गंज राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 10 से साढ़े 11 बजे तक अटल ई- जन संवाद कार्यक्रम का अजोजन किया गया। जिसमे अभिभावक, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक, अधिकारियों, वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने प्रदेश के 500 केंद्रो को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून से अटल ई-जन संवाद कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। जिन केंद्रों पर विधायक उपस्थित थे उन्ही से वार्ता की। इस दौरान विधायकों ने लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षण कार्य चल रहा है। करीब 70 फीसदी बच्चो के पास स्मार्ट फोन नही होने से उनकी पढ़ाई कैसे कराने, क्या स्कूल खुलने पर मास्क और सेनिटाइजर की व्यवस्था कराने, 10 व 12वीं की शेष परीक्षाओं को कब कराया जायेगा आदि सवाल किए। मंत्री पांडे ने बोर्ड की शेष परीक्षाओं को लॉकडाउन के बाद कराने, जो बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से वंचित हैं उनकी पढ़ाई के लिए रणनीति बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वर्चुअल क्लास रूम में बीच- बीच ने कनेक्टिविटी भी टूटी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि विधायक हरभजन सिंह चीमा को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नही आ सके। काशीपुर के केंद्रों का नम्बर नही आ सका। वहां पर उपशिक्षा धिकारी गीतिका जोशी, प्रधानाचार्य, सुरेश राजपूत, भूपेंद्र नेगी, सतेंद्र यादव, राजेन्द्र सिंह आदि थे।