{"_id":"57341def4f1c1b8a509199c7","slug":"assistant-it-officer-arrested-taking-bribe-of-7-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 हजार की रिश्वत लेते सहायक आयकर अधिकारी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 हजार की रिश्वत लेते सहायक आयकर अधिकारी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
सहायक आयकर अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से आई सीबीआई की टीम ने टीडीएस भुगतान की एवज में एलआईसी एजेंट से रिश्वत लेते सहायक आयकर अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने अधिकारी के घर में छापा मारकर जरूरी दस्तावेज जब्त किए। टीम करीब छह घंटे पूछताछ करने के बाद अधिकारी को अपने साथ लेकर देहरादून रवाना हो गई।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इंस्पेक्टर एसएस मयाल और तेजप्रकाश की अगुवाई में सीबीआई की टीम स्टेशन रोड के समीप स्थित आयकर कार्यालय गेट पर पहुंची। जैसे ही आर्यनगर कालोनी निवासी एलआईसी एजेंट राकेश कुमार ने सहायक आयकर अधिकारी राकेश कुमार को सात हजार रुपये की रिश्वत दी तो टीम ने नोटों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जिससे कार्यालय में मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने राकेश के हाथ धुलवाए तो नोटों में लगे रंग से हाथ लाल हो गए। सीबीआई की टीम ने करीब छह घंटे तक बंद कमरे में राकेश से पूछताछ की। टीम के शामिल अधिकारी ने बताया कि नौ मई को सुशील कुमार ने देहरादून मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह एलआईसी का एजेंट है और उसका 1 लाख 17 हजार का टीडीएस का चेक बनना है।
विज्ञापन
चेक बनाने की एवज में राकेश ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने तीन किस्तों में 22 हजार रुपये दे दिए थे। लेकिन राकेश तीन हजार की बजाए अब सात हजार रुपये मांग रहा है। एसपी सुजीत कुमार के निर्देश पर सुशील की शिकायत पर की गई कार्रवाई में राकेश को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
कार्रवाई के बाद सीबीआई की दूसरी टीम ने राकेश कुमार के आवास विकास स्थित घर पर छापा मार कर आवश्यक दस्तावेज बरामद किए। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की एक अन्य टीम राकेश के इलाहाबाद स्थित घर में भी छापेमारी कर सकती है। टीम में इंस्पेक्टर वाईएस देव, एसआई नवनीत मिश्रा, जेसी जोशी, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, राम सिंह आदि शामिल रहे।