{"_id":"f41f056b99ac8bcafc3deea251254817","slug":"assam-rifles-personnel-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा भांजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हेलमेट पहनने के बावजूद बाइक चालक को गंभीर चोट लगी।
यूपी के ग्राम बंकावाला, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी अजय कुमार (30) पुत्र सुरेश सिंह असम राइफल्स में गुवाहाटी में तैनात था। वह होली के लिए 28 दिन की छुट्टी आया था। लालकुआं (नैनीताल) निवासी शुभम (17) पुत्र विनोद कुमार भी मामा अजय के यहां रहकर यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। बीते सोमवार दोपहर अजय और उसका भांजा शुभम बाइक से रिश्तेदारी में जसपुर आ रहे थे। ठाकुरद्वारा से निकलते ही यूपी क्षेत्र में रतुपुरा मोड़ पर सामने से आ रही एक निजी बस ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक अजय और शुभम घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार देर रात अजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि शुभम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनिक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अजय विवाहित था और उसकी छह माह की बच्ची भी है।