{"_id":"576a9d534f1c1bda54b47f06","slug":"asp-serious-for-infiltration","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ रोकने को एएसपी गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ रोकने को एएसपी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घुसपैठ करने और छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम दिए जाने पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एएसपी पंकज भट्ट गंभीर नजर आए। बुधवार शाम को सिडकुल चौकी में क्राइम मीटिंग लेते हुए उन्होंने मातहतों को सख्त निर्देश दिए कि सिडकुल के भीतर कुछ असामाजिक तत्व घुसपैठ कर रहे हैं, जिनपर नकेल कसना जरूरी है। साथ ही उद्योगों में चोरी की घटनाओं को भी रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुराने लंबित मामलों को भी जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि फैक्ट्रियों में रात्रि गश्त को तेज किया जाए साथ ही सिडकुल के मुख्य चौराहों पर भी शिफ्ट छूटने के दौरान चेकिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ लोग फैक्ट्रियों में अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए। ताकि उनकी भूमिका को देखते हुए उन पर कार्रवाई की जाए। एएसपी भट्ट ने चौकी प्रभारी एमपी सिंह और पंतनगर थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय को भी निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिसिंग को और एक्टिव करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्रों में चीता फोर्स को भी रात्रि गश्त में ज्यादा सक्रिय किया जाना चाहिए। साथ ही फैक्ट्रियों में श्रमिकों के सत्यापन को भी गंभीरता से देखें। उन्होंने कहा कि जिन फैक्ट्रियों में श्रमिकों का सत्यापन नहीं किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने माना कि कुछ असामाजिक तत्व श्रमिकों के वेष में सिडकुल में घुसपैठ कर रहे हैं इसमें अधिकांश यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों के हैं, यह लोग दिनभर फैक्ट्रियों में काम के बहाने रेकी करते हैं और रात में मौका पाते ही वारदात के फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन
मदरसों और धार्मिक स्थलों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे
एएसपी पंकज भट्ट ने इससे पहले दोपहर को थाना रुद्रपुर कोतवाली में मदरसों और धार्मिक स्थलों के प्रभारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में सभी से अपील की कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे तत्काल लगा दें, ताकि किसी तरह की कोई सांप्रदायिक घटना को अंजाम न दे सके।
एएसपी पंकज भट्ट ने सभी मदरसों से कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगे होने से बहुत सी घटनाएं स्वत: ही नहीं घटती, वहीं किसी तरह का कोई संदिग्ध भी किसी हरकत में लिप्त होता है तो उसकी धरपकड़ भी आसानी से हो जाती है।