{"_id":"6aa44faa8a78a653de00b625","slug":"asian-para-games-2026-premas-entry-cancelled-plea-to-pm-for-justice-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-146879-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन पैरा गेम्स-2026 : प्रेमा की प्रविष्टि रद्द, पीएम से न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन पैरा गेम्स-2026 : प्रेमा की प्रविष्टि रद्द, पीएम से न्याय की गुहार
Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। खेलतंत्र की उदासीनता के कारण अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा विश्वास की एशियन पैरा गेम्स-2026 में प्रविष्टि समय पर नहीं भेजी जा सकी। इस कारण वह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगी जिससे वह बहुत मायूस हैं। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय के लिए मार्मिक अपील की है।
दिनेशपुर निवासी प्रेमा विश्वास ने बताया कि उनकी एकल एशियन रैंक आठ है। महिला युगल में वह शीर्ष छह में हैं। इसके बावजूद उनकी एशियन पैरा गेम्स-2026 की प्रविष्टि समय पर नहीं भेजी गई। बाद में जब भेजी गई तो बहुत देर हो चुकी थी। इस वजह से अब उनकी प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि इसमें उनकी क्या गलती है।
प्रेमा का कहना है कि जब एकल में रैंक 11 तक के खिलाड़ियों की प्रविष्टि भेजी गई है तो उनकी प्रविष्टि क्यों नहीं भेजी गई। प्रेमा विश्वास ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता नहीं हैं, उनके पास नौकरी भी नहीं है और कोई स्थायी प्रायोजक भी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से मदद मांगकर और मुश्किल हालात में प्रशिक्षण लेकर देश के लिए खेला है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। प्रेमा ने नियमों के तहत उनकी प्रविष्टि स्वीकार करवाने या खेलने का अवसर दिलाने की हरसंभव कोशिश करने की मांग की है।
--
प्रधानमंत्री से की भावनात्मक अपील
प्रेमा ने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या वह इस देश की बेटी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह कोई अहसान नहीं सिर्फ न्याय मांग रही हैं। उन्होंने भारत के लिए खेलने का सपना देखा है। उन्हें अपने तिरंगे के लिए खेलने का सिर्फ एक मौका चाहिए।