फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   asha workers angry

केंद्र सरकार आशा कार्यकर्ता हितों पर कर रही कुठाराघात : बोरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
asha workers angry
काशीपुर में आशा कार्यकर्ता के ब्लॉक सम्मेलन को संबोधित करते अतिथि। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एक्टूू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के काशीपुर ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार आशा वर्करों के हितों पर कुठाराघात कर खुला शोषण कर रही है। सम्मेलन में 13 सदस्यीय ब्लॉक कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सुधा शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूनियन का सम्मेलन बाजपुर रोड स्थित तीर्थ द्रोणासागर धर्मशाला हॉल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में एक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता बेहतर काम के बल पर स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बन चुकी हैं। पर आशाओं को वास्तविक हक नहीं मिल रहा है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ.कैलाश पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ता का बड़ा योगदान रहा है। आशाओं को स्वास्थ्य विभाग का स्थायी कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए। कहा दुनिया में आशाओं का सम्मान हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार आशाओं को न्यूनतम वेतन और कर्मचारी का दर्जा देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान 13 सदस्यीय ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सुधा शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, अंजू पाल को उपाध्यक्ष, चित्रा चौहान को सचिव, उमा चौहान को कोषाध्यक्ष और नाजिश को उप सचिव मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ममता पानू ने पदाधिकारियों को बधाई दी। यहां यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप, जिला सचिव कुलविंदर कौर, स्नेहलता चौहान, मीना रावत, किंदर कौर, उमा चौहान, मधु शर्मा, राजबाला, संजू बाला, अनीता रानी, जानकी पंत, संजू बाला, कमलेश, उर्मिला ठाकुर, परवीन जहां, कमर जहां, रमा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed