फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ash will not fly from the chmneys of the sugar mill

चीनी मिल की चिमनी से नहीं उड़ेगी राख

Sat, 31 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज।
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज। Updated Sat, 31 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सितारगंज। चीनी मिल की चिमनी से अब जहरीला धुआं व काली राख नहीं उड़ेगी। प्रदूषण रोकने के लिए शासन ने नई तकनीक ईजाद की है। वैट स्क्रवर सिस्टम नाम की इस तकनीक से चिमनी से प्रदूषण मुक्त धुआं निकलेगा और राख एकत्रित करने के लिए पाउल बनाया जा रहा है।

  वर्ष 1981 में द किसान सहकारी चीनी मिल की स्थापना की गई थी और 21 नवंबर 1984 से मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ। मिल से करीब 700 हाथों को रोजगार मिला लेकिन चीनी उद्योग की चिमनी से निकलने वाले जहरीले धुएं और काली राख से शहर का वातावरण दूषित हो रहा था। आसपास के गांव प्रभावित थे और खेतों में खड़ी फसल को भी हानि होती थी। इसको लेकर किसान व आसपास के ग्रामीण शासन से कई बार प्रदूषित धुएं और मिल की काली राख से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

  मिल प्रबंधन ने इसकी रोकथाम के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से एयर पोल्यूशन कंट्रोल सिस्टम के वैट स्क्रवर सिस्टम लगाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था इन्वायरोपोल इंजीनियरिंग नोएडा के साइट इंजीनियर उमाकांत पांडे ने बताया कि 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण कर इस पेराई सत्र से वैट स्क्रवर सिस्टम चालू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed