{"_id":"68224ed4209fbe7c70003baf","slug":"as-the-mercury-started-rising-in-the-terai-region-the-number-of-passengers-started-decreasing-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-124604-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में पारा चढ़ते ही घटने लगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में पारा चढ़ते ही घटने लगे यात्री
Tue, 13 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में पारा 37-38 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने का असर परिवहन सेवा पर भी पड़ रहा है। गर्मी के चलते यात्रियों की संख्या कम होने से रुद्रपुर डिपो की आय रोजाना 25 से 30 हजार रुपये तक कम हो गई है। गर्मी के चलते लंबी दूरी की सेवाएं ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।
औद्योगिक नगरी और कुमाऊं का बड़ा शहर होने के चलते लोगों का रोजाना रुद्रपुर आना-जाना लगा रहता है। यहां से दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, देहरादून और लखनऊ के लिए बसें चलती हैं।
डिपो से परिवहन निगम और अनुबंधित बसों सहित कुल 94 गाड़ियों का संचालन होता हैं। इनसे रोडवेज को प्रतिदिन करीब ढाई लाख रुपये की आय होती है।
मई में ज्यों-ज्यों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, यात्रियों की संख्या में गिरावट दिख रही है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं।