{"_id":"6ad660eb424a8c31d70a6ead","slug":"as-soon-as-lakshmana-recovered-thanks-to-the-sanjeevani-herb-the-pavilion-resounded-with-cries-of-jai-shri-ram-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-150429-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के ठीक होते ही पंडाल गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के ठीक होते ही पंडाल गूंजा जय श्रीराम
Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित श्रीरामलीला मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार रात लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण शक्ति और हनुमान की ओर से संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। मेघनाद शक्ति के बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। यह देख श्रीराम विलाप करने लगते हैं। हनुमान जी सुषेण वैद्य को लाते हैं और उनके कहने पर संजीवनी बूटी लेने के लिए हिमालय पर्वत पर जाते हैं। संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के ठीक होते ही पूरे पंडाल में खुशी की लहर दौड़ गई। रामलीला कमेटी के अनुसार आज दशहरा महोत्सव पर रावण दहन किया जाएगा।
उधर, पोस्टऑफिस वाली गली स्थित नमक वालों की धर्मशाला परिसर में श्रीरामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रामलीला मंचन में मेघनाद-कुंभकरण और रावण वध का मंचन किया गया। श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। संवाद