{"_id":"6ad8fb5c44194bd4a80b7f9f","slug":"arya-kanya-inter-college-tops-in-block-level-competition-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-150500-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज अव्वल
Wed, 21 Oct 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, लोकनृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में सामाजिक जागरूकता, रचनात्मक सोच, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। पोस्टर प्रतियोगिता में निधि कश्यप प्रथम, सिमरन द्वितीय और जान्ह्वी तृतीय स्थान पर रहीं। लोकनृत्य में लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, हाईस्कूल दभौरा मुस्तहकम द्वितीय और किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी तृतीय स्थान पर रहा। नाटक और समूह-चर्चा प्रतियोगिताओं में किसी भी विद्यालय ने प्रतिभाग नहीं किया। संयोजक राजेंद्र कुमार ने बताया कि विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में अंजना राज, जमुना पटवाल, मनोहर सिंह सैनी, बबीता कैड़ीवाल, नरेंद्र सिंह यादव रहे। संचालन जितेंद्र कुमार पंत ने किया।