फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Artist injured by sword during Ramlila performance in khatima

खटीमा: रामलीला मंचन के दौरान तलवार लगने से कलाकार घायल, अमित की गर्दन और जीभ में लगी चोट

Sat, 17 Oct 2026 06:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 17 Oct 2026 06:33 PM IST
सार

खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान अचानक गर्दन पर तलवार लगने से एक कलाकार घायल हो गया। उसकी जीभ में भी चोट आई। अस्पताल में उपचार के बाद कलाकार की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
Artist injured by sword during Ramlila performance in khatima
अमित जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान अचानक गर्दन पर तलवार लगने से एक कलाकर घायल हो गया। कलाकार की जीभ में भी चोट आई। अस्पताल में उपचार के बाद कलाकार की हालत में सुधार है।

विज्ञापन


कंजाबाग मार्ग स्थित श्रीसिद्वेश्वर मंदिर में आयोजित रामलीला के दौरान शुक्रवार शाम एक दृश्य के मंचन के दौरान खर की भूमिका निभा रहे कलाकार अमित जोशी की गर्दन में अचानक तलवार लग गई।हालांकि शुरू में दर्शकों को लगा कि यह रामलीला मंचन का ही दृश्य है, लेकिन कलाकार के घायल होने का पता चलने पर उन्हें तत्काल खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी और मीडिया प्रभारी गणेश लोहनी ने बताया कि अमित जोशी रामलीला में खर की भूमिका निभा रहे हैं। एक दृश्य के मंचन के दौरान अचानक गर्दन में तलवार लगने से वह घायल हो गए। उनकी जीभ में भी चोट लगी। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed