फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arresting for murder case in pantnagar

Udham Singh Nagar News: रुपयों के लिए साथियों ने ही किया था यशवंत का कत्ल

Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Arresting for murder case in pantnagar
रुद्रपुर में यशवंत हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। -संवाद
रुद्रपुर। एक सप्ताह पहले टांडा जंगल में हत्या कर फेंके गए मुक्तेश्वर के युवक यशवंत के शव के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। यशवंत की उसके साथियों ने पैसे के लेनदेन के चक्कर में हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि 24 अगस्त को संजय वन के पास एक युवक का शव मिला था। 28 अगस्त को मृतक की शिनाख्त ग्राम सतबूंगा, मुक्तेश्वर, नैनीताल निवासी यशवंत गौड़ पुत्र हरक सिंह के रूप में हुई। इस मामले में पंतनगर थाने में पोस्ट भटेलिया, मुक्तेश्वर निवासी गौरव सिंह, संजय सिंह उर्फ संजू और सतबूंगा, मुक्तेश्वर निवासी मुदित हर्ष गौड़ के विरुद्व केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 29 अगस्त को हत्या में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की कार के साथ के साथ तीनों आरोपियों को टांडा जंगल से गिरफ्तार कर लिया। एसपी क्राइम ने बताया कि पूछताछ में गौरव ने बताया कि यशवंत ने उसके 50 हजार रुपये देने थे। पैसे मांगने पर यशवंत उसे गालियां दे रहा था। जिस पर तैश में आकर उसने यशवंत के छाती में चाकू घोंप दिया। यशवंत के दम तोड़ने के बाद तीनों ने मिलकर उसका शव टांडा बैरियर चौकी से करीब आधा किलो मीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बरामद किए। गौरव पर इससे पहले तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed