फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar News: Accused arrested for arun murder case in rudrapur

अरुण हत्याकांड: बाइक गिरवी रखने का दबाव बना रहा था दोस्त, नहीं माना तो बेरहमी से कर दी हत्या

Fri, 29 Sep 2023 04:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Fri, 29 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

आरोपी शक्ति नशे का आदी है। अरुण रविवार को शक्ति कुमार समेत दो अन्य लोगों के साथ घर से निकला था। उन्होंने जंगल में शराब पी। वह नशे के लिए अरुण से दस हजार रुपये उधार मांगने लगा, लेकिन अरुण के पास रुपये न होने पर वह उस पर अपनी बाइक गिरवी रखने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar News: Accused arrested for arun murder case in rudrapur
रुद्रपुर में हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी। -संवाद

विस्तार

दोस्तों के साथ तीन दिन पहले घूमने गए सिडकुल कर्मी अरुण की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाइक को गिरवी न रखने पर हुए विवाद के कारण दोस्त ने ही अरुण की हत्या कर दी थी। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और बाइक भी आरोपी से बरामद की।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि थाना बिलासपुर, जिला रामपुर यूपी की डिबडिबा कॉलोनी निवासी अमित कुमार के पुत्र अरुण कुमार की हत्या रविवार को की गई थी। इस आरोप में कीरतपुर निवासी शक्ति कुमार को प्रीत विहार फेस-दो बरादरी रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अरुण का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर अरुण की लूटी गई बाइक भी ग्राम केसरपुर से बरामद की गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी शक्ति नशे का आदी है। अरुण रविवार को शक्ति कुमार समेत दो अन्य लोगों के साथ घर से निकला था। उन्होंने जंगल में शराब पी। इसके बाद आरोपी शक्ति अरुण की बाइक से उन दो युवकों को छोड़ने चला गया। कुछ देर बाद वह बेसबाल की स्टिक लेकर लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवप्रयाग:  ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

वह नशे के लिए अरुण से दस हजार रुपये उधार मांगने लगा, लेकिन अरुण के पास रुपये न होने पर वह उस पर अपनी बाइक गिरवी रखने का दबाव बनाने लगा। अरुण के इससे मना करने पर वह भड़क गया। उसने बेसबाल की स्टिक अरुण के सिर पर मार दी।


अरुण के जमीन पर गिरने पर उसने बेसबाल की स्टिक से अरुण के सिर और शरीर पर 20 से 25 बार चोट मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह अरुण की जेब से मोबाइल फोन और बाइक लूटकर फरार हो गया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 1,500 रुपये का पुरस्कार दिया है।

कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी अरुण और शक्ति के बीच विवाद हुआ था। शक्ति उससे किसी युवक को पीटने के लिए बोल रहा था लेकिन अरुण ने मना कर दिया था। इसलिए वह अरुण से रंजिश रखने लगा था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed