फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aroma Park remains desolate even after four years; 30 companies failed to set up operations.

Udham Singh Nagar News: चार साल बाद भी अरोमा पार्क वीरान, नहीं आईं 30 कंपनियां

Wed, 10 Jun 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aroma Park remains desolate even after four years; 30 companies failed to set up operations.
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले को औद्योगिक हब बनाने की महत्वाकांक्षी योजना का एक अहम हिस्सा रहा काशीपुर का अरोमा पार्क चार साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सका है। कुंडेश्वरी स्थित एस्कोर्ट फार्म की 40 एकड़ भूमि पर वर्ष 2022 में विकसित किए गए इस पार्क में 30 औद्योगिक इकाइयों को प्लॉट आवंटित किए गए थे लेकिन तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी अधिकांश कंपनियों ने न तो निर्माण कार्य शुरू किया और ना ही यहां किसी तरह की उत्पादन गतिविधियां शुरू हो सकीं।
विज्ञापन

अरोमा पार्क को हर्बल, कृषि, बागवानी आधारित उद्योगों के विशेष केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत फूड प्रोसेसिंग, खाद्य उत्पाद, कॉस्मेटिक और औषधीय उत्पाद बनाने वाली इकाइयों को भूमि आवंटित की गई थी। परियोजना के शुरू होने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन वर्षों बाद भी पार्क खाली पड़ा है।
विज्ञापन

राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) की ओर से काशीपुर, बाजपुर और जसपुर क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित करने की रणनीति के तहत अरोमा पार्क को विशेष महत्व दिया गया था। उद्योगों को आकर्षित करने के लिए कृषि क्षेत्र की तरह रियायती दर पर 1.55 रुपये प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिडकुल काशीपुर के आईटी सहायक प्रबंधक हरेंद्र सिंह धामी ने बताया कि अरोमा पार्क में कंपनियों के आने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नए उद्योग स्थापित कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
रोजगार के दावे पर सवाल
अरोमा पार्क के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया था। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि उद्योग स्थापित होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, लेकिन परियोजना में हो रही देरी से यह उम्मीद फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही।
राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) ने उद्योगों के लिए आवंटित की थी भूमि

कुंडेश्वरी के एस्कोर्ट फार्म में 40 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा हैं अरोमा पार्क
काशीपुर। काशीपुर को इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। चार साल पहले कुंडेश्वरी के एस्कोर्ट फार्म के 40 एकड़ भूमि पर अरोमा पार्क बनाया गया। पार्क में 30 औद्योगिक कंपनियों को प्लॉट आवंटित किए गए लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बाद भी यहां कंपनियां नहीं आईं।
काशीपुर, बाजपुर और जसपुर में बड़े पैमाने पर उद्योगों को स्थापित करने की राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) की तैयारी है। कुंडेश्वरी के एस्कोर्ट फार्म की 40 एकड़ भूमि पर अरोमा पार्क 2022 में स्थापित की गई थी। तब अरोमा पार्क में 30 कंपनियों को प्लांट आवंटित हुए थे। तब लगा था कि जल्द ही यहां पर अरोमा पार्क शुरू होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। सिडकुल काशीपुर के आईटी सहायक प्रबंधक हरेंद्र सिंह धामी ने बताया कि एरोमा पार्क में कंपनियां आ रही है, उम्मीद हैं जल्द ही कंपनियों यहां पर निर्माण कार्य शुरू करेंगी। यहां पर नए उद्योग स्थापित कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा

कृषि क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई, नलकूप के लिए निर्धारित विद्युत टैरिफ 1.55 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से एरोमा उद्योगों को बिजली आपूर्ति होगी। काशीपुर अरोमा पार्क में उद्योग से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पार्क में हर्बल, कृषि, बागवानी पर आधारित फूड प्रोसेसिंग इकाइयां, खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाले उद्योगों को जमीन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed