{"_id":"5fe78b9b8ebc3e3f760f05c4","slug":"army-soldier-breaks-the-head-of-mother-wife-also-supports-case-on-both-rudrapur-news-hld408831476","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी के जवान ने मां का सिर फोड़ा, बीवी ने भी दिया साथ, दोनों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी के जवान ने मां का सिर फोड़ा, बीवी ने भी दिया साथ, दोनों पर केस
विज्ञापन
काशीपुर, चाकू के हमले में घायल नौशाद अहमद।
- फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। सिर पर लोहे की रॉड मारने के आरोप में पुलिस ने बेटे और बहू पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी बेटा आर्मी का जवान है। मामले की विवेचना रंपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल को सौंपी गई है।
कोतवाली में दी तहरीर में सुशीला देवी निवासी प्रीत विहार ने बताया कि उसका बेटा आर्मी में तैनात है। हाल में उसका बेटा छुट्टियों में घर आया है। आरोप है कि 25 दिसंबर को बेटे सचिन और बहू ने माधुरी ने घर में एक तरफ लगे सबमर्सिबल को निकालकर अपने कमरे की तरफ लगा दिया। उसने इसका विरोध किया तो बेटे और बहू ने उसे गालीगलौज कर मारपीट कर दी।
बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। 108 सेवा से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर सात टांके आए। महिला ने बेटे और बहू से भविष्य में जानमाल का खतरा बताया है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 व 506 में केस दर्ज कर लिया है। विवेचना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में भाई ने भाई को मारा चाकू, घायल
काशीपुर। संपत्ति विवाद को लेकर भाई ने अपने सगे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर बांसफोड़ान चौकी पुलिस में दी गई है।
मोहल्ला अल्लीखां हजरतनगर निवासी सगीर अहमद की पत्नी और बड़े बेटे के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सगीर की पत्नी अपनी बेटियों को भी संपत्ति में कुछ हिस्सा देना चाहती है। छोटा बेटा नौशाद भी बहनों को हिस्सा देना का पक्षधर है। इस मामले को लेकर पूर्व में कई बार पंचायतें हो चुकी हैं।
नौशाद की बहन शाजिया ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि शुक्रवार शाम को वह अपने बच्चों को लेकर कहीं गई हुई थी। घर पर उसका भाई नौशाद अकेला था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई और भतीजा चाकू लेकर उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने अभद्रता करते हुए नौशाद के सिर पर चाकू से तीन हमले किए, जिससे नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। (संवाद)
दूसरे पुरुष से शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर पिटाई का आरोप
दिनेशपुर। नगर के एक वार्ड निवासी महिला ने थाने तहरीर देकर पति सहित ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अन्य पुरुषों से शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसका विवाह वार्ड के एक युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही पति सहित सास, ससुर और ननद ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
आरोप है कि उसका पति उसे अन्य पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। उसके इनकार करने पर मारपीट करता है। आरोप है की शुक्रवार को भी पति एक अन्य पुरुष को लेकर घर आया और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।
उसके इनकार करने पर पति सहित अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि फिलहाल महिला का मेडिकल कराया गया है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)