{"_id":"3fac97c31ff1df3f0be58df699f4ca5b","slug":"arms-license-shall-be-canceled-within-24-hours-5-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के अंदर निरस्त हो जाएं 5 शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे के अंदर निरस्त हो जाएं 5 शस्त्र लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले को अपराध मुक्त बनाने को लेकर पुलिस कप्तान केवल खुराना ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को शुक्रवार से 24 घंटे के भीतर जिले में कम से कम पांच अपराधी प्रवृति के लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया है।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में खुराना ने गोपनीय बैठक लेते हुए सभी को दो टूक कहा कि किसी भी थाना प्रभारी के क्षेत्र में आपराधिक का ग्राफ नहीं बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जिस थाना क्षेत्र में क्राइम कम होगा उसे तरक्की के शिखर पर पहुंचाया जाएगा।
एसएसपी खुराना के तेवर देखते हुए सभी थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों में हलचल मच गई है। यही कारण है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की तड़के सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान भी जारी रहा।
विज्ञापन
यूएस नगर में पिछले कई वर्षों से लोगों को शस्त्र लाइसेंस मिलने से रिवाल्वर और पिस्टल लेकर चलना स्टेटस सिंबल बन गया है। कई मामलों में जो हत्याएं हुई हैं वह भी शादी विवाह और अन्य पार्टियों में हल्की नोकझोंक के कारण हुईं। यही कारण है कि भारी मात्रा में यूएस नगर जिले में अन्य जिलों के तुलना में धड़ल्ले से शस्त्र लाइसेंस जारी हुए हैं।
तीन दिन पहले रुद्रपुर बाजार में भी आपराधिक प्रवृति के लोगों ने बंद दुकानों में फायरिंग की थी। इसके अलावा जिले में नशे का व्यापार भी बढ़ रहा है। जिसमें सबसे अधिक व्यापार चरस का है। नशे की गिरफ्त में सबसे अधिक स्कूली छात्र और युवा चपेट में आ रहे हैं।
खनन की बात करें तो बाजपुर, शांतिपुरी और सितारगंज अवैध खनन के लिए मशहूर हैं। यहां अवैध हथियारों, ऊंची पहुंच व अधिकारियों की मिलीभगत से जमकर अवैध खनन हो रहा है। कच्ची शराब के लिए तो ऊधमसिंह नगर प्रसिद्ध ही है। यहां जंगलों, नदियों, डैम के किनारों और खेतों में जमकर कच्ची शराब बनाई जा रही है।