{"_id":"df90599d37ea0676511733afb058f64b","slug":"arm-s-rebuke-returned-rs-20-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम की फटकार पर लौटाए 20 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम की फटकार पर लौटाए 20 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से रुद्रपुर आ रही रोडवेज बस के यात्री से अनुबंधित ढाबे में नाश्ते करने पर तय रेट से 20 रुपये ज्यादा वसूल लिए गए। जिससे ढाबे में हंगामा हुआ और हाथापाई की नौबत आ गई। शिकायत पर एआरएम ने ढाबा संचालक को कड़ी फटकार लगाई तो उसने ज्यादा लिए रुपये वापस कर दिए। उसने गलती के लिए खेद भी जताया। एआरएम लिखित शिकायत मिलने पर ढाबा संचालक का अनुबंध खत्म करने की संस्तुति करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 8 बजे रोडवेज डिपो की बस संख्या यूके07पीएच 2097 दिल्ली से रुद्रपुर से लिए चली थी। करीब 10 बजे बस गढ़ चौराहे के समीप स्थित शिवम ढाबे पर चाय, नाश्ते के लिए रुकी। एक यात्री नाश्ता करने के बाद पैसे चुकाने काउंटर पर पहुंचा तो मैनेजर ने तय रेट से 20 रुपये अधिक वसूल लिए। यात्री ने विरोध जताया तो मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने डांट डपट दिया। ज्यादा रुपये लेने की जानकारी के बाद अन्य यात्री भी गुस्से में आ गए और वहां हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित यात्री ने फोन से एआरएम केएस राणा से शिकायत की। एआरएम राणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने तत्काल ढाबा संचालक शादाब को फोन पर कड़ी फटकार लगाई तो उसने गलती के लिए खेद जताया। जिसके बाद मैनेजर ने ज्यादा लिए 20 रुपये लौटा दिए। चालक से भी उन्होंने फोन पर बात की थी। हाथापाई जैसी कोई घटना होने से उसने इनकार किया था। अगर यात्री लिखित शिकायत देता है तो ढाबे का अनुबंध निरस्त करने के लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा।
विज्ञापन