फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aresting For Loot in Sitarganj

फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट की साजिश में शामिल दंपति गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Aresting For Loot in Sitarganj
सितारगंज में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट की साजिश में शामिल होने के आरोप में पकड़े गए दंपति के स? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में साजिश रचने के आरोपी दंपती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दंपती के कब्जे से लूटी गई रकम के हिस्से में से 3550 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बीते 13 जुलाई को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट अमन शर्मा के साथ लूट की वारदात का खुलासा किया। सीओ ने कहा कि एजेंट अमन घटना के दिन झाड़ी मंदिर शक्तिफार्म के जंगल वाले रास्ते से कलेक्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उनसे कलेक्शन की राशि 1,94,814 रुपये छीन लिए। मुकदमा दर्ज कर टीम ने बीते नौ अगस्त को नानकमत्ता थाना क्षेत्र के चेतुआखेड़ा गांव निवासी कुलवंत सिंह, गुज्जर सिंह उर्फ गुज्जी, देवकली गांव के गुरमेल सिंह, किच्छा थाना क्षेत्र के धौंराडाम जीरो बंधा निवासी मलकीत सिंह और मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 80100 रुपये, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन

आरोपियों से पता चला कि एजेंट से लूट की योजना तिलियापुर गांव निवासी समूह की अध्यक्ष गुरनाम कौर ने बनाई थी जिसमें उसका पति मंगल सिंह भी शामिल था। दोनों आरोपियों के हिस्से में 22,800 रुपये आए थे। इस पर गुरनाम कौर व मंगल सिंह के खिलाफ भी धारा 395, 412 एवं 120बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। दोनों ही अपने घर से फरार थे। बीते 14 सितंबर को पुलिस की टीम ने आरोपियों के घर फिर दबिश दी तो गुरनाम कौर व उसका पति मंगल सिंह हत्थे चढ़ गए। उनके कब्जे से लूटी गई रकम के हिस्से में से 3,550 रुपये भी बरामद किए। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed