फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arested For Pocso Case in kashipur

Udham Singh Nagar News: दो मासूमों को बंधक बनाकर पीटा, अंगुलियां भी काटीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Arested For Pocso Case in kashipur
काशीपुर। महिला के घर लिव इन में रह रहे युवक ने महिला की बेटी और बेटे को बंधक बनाकर उनकी अंगुलियां काट दीं। लहूलुहान हालत में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों से अनबन रहने के कारण वह उनसे नाराज रहता था।
विज्ञापन

आईटीआई थाना पुलिस ने बताया कि इलाके की एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। मूलरूप से ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसके घर में किराये पर रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। महिला के तीन बच्चे हैं। वे युवक के घर में रहने का विरोध करते थे। सोमवार दोपहर युवक ने दो बच्चों के हाथ बांध दिए और पीटने के बाद अंगुलियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों को अस्पताल पहुंचाया और इलाज के बाद घर पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

मां घर पर नहीं थी तो बना हैवान
काशीपुर। घटना के समय बच्चों की मां काशीपुर में काम करने गई हुई थी। यही वजह रही कि उसने दोनों बच्चों को घर में अकेला पाकर युवक ने हैवानियत दिखाई। लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों की अंगुली काटते समय उसका दिल भी नहीं पसीजा। देर रात युवक के खिलाफ पॉक्सो, जेजे एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद महिला ने आरोपी को लिव इन में अपने साथ रख तो लिया, लेकिन दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं रहे। दो साल में कई बार युवक और महिला का झगड़ा हो चुका है। बताया जा रहा है कि झगड़े में बच्चे मां का पक्ष लेते थे, युवक इसी बात को लेकर बच्चों से रंजिश रखता था। कई बार युवक और महिला अलग-अलग रहने लगे थे लेकिन बाद में फिर साथ आ गए। युवक महिला के घर में दो साल तक किराये पर रहा। उसकी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed