फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arested For Fraud Case in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: निवेश सलाहकार बन कर 14 लाख की ठगी करने वाला कॉल सेंटर संचालक गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 08:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 06 May 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
Arested For Fraud Case in Rudrapur
रुद्रपुर के कुमाऊं साइबर थाने में मामले का खुलासा करते थाना प्रभारी।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के एक युवक से 14 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को कुमाऊं साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉल सेंटर संचालक है और निवेशक सलाहकार बन कर लोगों को झांसे में लेता है। बाद में लोगों के साथ भारी रकम की धोखाधड़ी करता है। पुलिस को उसके कब्जे से महंगा मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और डेबिट कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कुमाऊं साइबर थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 11 फरवरी 2023 को ट्रांजिट कैंप निवासी समीर सेन के साथ 14 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना से पहले समीर को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को निवेश सलाहकार बताया था। इसके बाद व्यक्ति ने उनके निवेशकों के बारे में पूछताछ की और अधिक मुनाफे का लालच देकर अपने गेन्स मोर ब्रोकिंग एप्लीकेशन में रुपये लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद एप्लीकेशन खराब होने का बहाना बना कर उसने पीड़ित का डीमैट खाता खुलवाया और 14 लाख की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल नंबर, ई-मेल लिंक सहित कई ऑनलाइन फुटप्रिंट से मामले की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई जगहों पर दबिश दे कर कई लोगों से पूछताछ की और बाद में भगीरथपुरा, बाणगंगा इंदौर(मध्य प्रदेश) निवासी विजय चावला को चिह्नित किया। एक हफ्ते पहले पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो उसे इस बात की भनक लग गई और वह अपनी लोकेशन बदलता रहा। पुलिस ने इंदौर, ग्वालियर, मथुरा, नोएडा, सहित कई जगहों पर उसका पीछा किया और बाद में हरिद्वार से उसे दबोचा। इस दौरान पुलिस ने करीब 2,700 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। पूछताछ में उसने फर्जी ई-मेल आईडी के माध्यम ठगी करने की बात कबूली। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी नोएडा में अपना एक कॉल सेंटर संचालित करता है लेकिन पुलिस की दबिश होने की वजह से उसने बंद कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed