फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Are not worth the long walk the streets

पैदल तक चलने लायक नहीं हैं सड़कें

Thu, 21 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Are not worth the long walk the streets
काशीपुर में बदहाल बना राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कों में जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। बदहाली के चलते इनमें वाहनों से तो दूर पैदल चलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। इन दिनों इन गडढों में पानी भरने से सड़कों पर चलना जोखिम भरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन सवार इनमें गिरने से चोटिल हो रहे हैं। सड़कों की दशा सुधारने के लिए संबंधित विभागों की ओर से कोई प्रयास नहीं की जा रहे हैं।


एनएच 74 शहर के बीच से होकर गुजरता है। इस मार्ग में ढेला पुल से लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय तक, टांडा तिराहे से एमपी चौक तक, एमपी चौक से चैती तिराहे तक जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं।  एफसीआई गोदाम के सामने तो करीब डेढ़ सौ मीटर तक सड़क में गड्ढों में तब्दील है। जिसमें दोपहिया वाहनों के गिरने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत के नाम पर गड्ढों में मिट्टी और बजरी का भरान कर देती है। लेकिन बारिश होने पर मिट्टी, बजरी बह जाती है।

विज्ञापन


सड़क की हालत फिर बदहाल हो जाती है।राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा शहर में स्टेडियम शमशान घाट बाईपास रोड में भारी वाहनों की आवाजाही से उबड़ खाबड़ बनी है। गिरीताल रोड में सीमेंट का खड़ंजा पूरी तरह से उखड़ा हुआ है। इस मार्ग में एक माह पहले गड्ढे में बाइक फंसने के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत भी हो चुकी है। चौमा चौराहा-नागनाथ मंदिर माता मंदिर सड़क के खड़ंजे उखड़े हुए हैं। पंत पार्क,  आर्य नगर मार्ग, थाना साबिक, अल्ली खां मार्ग, नई सब्जी मंडी, महेश पुरा मार्ग भी टूटे हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढों को भरने का काम शुरु हो गया है। गड्ढे भरने के बाद डामरीकरण किया जाएगा। एफसीआई गोदाम के पास में स्थित पेपर मिल के पानी से नाली बंद हो जाती है। पानी सड़क पर जमा होने से स्थिति खराब हो जाती है।
-पीसी जोशी एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग 74

 

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed