{"_id":"6421e9f9524ac15cee0c6554","slug":"ardh-sainik-bal-khatima-news-c-8-1-95158-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काम सेना की तर्ज पर तो सुविधाएं उनसे कम क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काम सेना की तर्ज पर तो सुविधाएं उनसे कम क्यों
Tue, 28 Mar 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
असम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संघ के संस्थापक ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। असम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संघ के संस्थापक और महासचिव से.नि. सूबेदार वीटी नायर ने कहा कि अर्ध सैनिक बलों से काम तो सेना की तर्ज पर कराया जाता है लेकिन वेतन और पेंशन पुलिस बल की तर्ज पर दिया जाता। नायर ने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद- 14 में लिखित समान काम, समान वेतन के प्रावधान का उल्लंघन है।सोमवार को केरल से खटीमा पहुंचे नायर ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि असम राइफल्स से ड्यूटी एक मंत्रालय लेता है और वेतन भत्ता गृह मंत्रालय से दिया जाता है। यही वेतन और भत्ते की विसंगति का कारण है। बताया कि समान कार्य और समान वेतन की मांग का यह मामला न्यायालय में चल रहा है। कार्यक्रम में रुद्रपुर के नारायन सिंह बिष्ट, अरेवा अध्यक्ष पंजाब एसएस बाजवा, उमेद सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह रजवार, खटीमा के भीम सिंह, दीवान सिंह खड़ायत, खड़क चंद, गोपाल दत्त शर्मा ने भी विचार रखे। वहां सूबेदार पूरन चंद, राजेंद्र चंद, भूपेंद्र चंद्र पांडे, रूप सिंह मनोला आदि थे।