फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   architect died in accident

पोल से टकराकर निजी कंपनी के आर्किटैक्टकी मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
architect died in accident
दिनेशपुर में नदी से बाइक निकालते लोग। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
काशीपुर। एक निजी कंपनी में कार्यरत आर्किटैक्ट की बाइक बिजला पोल से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल आर्किटैक्ट को एंबुलेंस 108 ने अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी ब्लॉक धूमाकोट के ग्राम पीपली निवासी राजे सिंह रावत (25) पुत्र सतेंद्र सिंह रावत का परिवार पीरुमदारा के मानसरोवर कॉलोनी में रहता है। राजे सिंह रामनगर की एमएस एसोसिएट्स में आर्किटैक्ट के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को वह अपने ताऊ के घर आया था। देर रात वह अपनी बाइक से लौट रहा था कि पीरुमदारा के पास घने कोहरे के चलते उसकी बाइक बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक अविवाहित था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में गिरी बाइक, युवक घायल
दिनेशपुर। जाफरपुर की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर आनंदखेड़ा के पास स्थित कागरसेन नदी में गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से रुद्रपुर जिला अस्पताल में ले जाया गया है।

थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि बुधवार की दोपहर दो युवक बाइक से जाफरपुर से दिनेशपुर की तरफ आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आनंदखेड़ा के पास मार्ग पर स्थित कागरसेन पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर चालक सहित नीचे नदी में गिर गई, जबकि पीछे बैठा युवक कूद गया। आसपास के लोगों ने युवक को बाहर निकाला। बाइक चालक रुद्रपुर थाना क्षेत्र के गांव संपतपुर निवासी विकास पासवान को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed