फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arab countries was a valley sweetness of guava

अरब देशों तक पहुंची तराई के अमरूद की मिठास

Thu, 03 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 03 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन

तराई की बासमती पहले से ही विदेशों में अपनी खुशबू बिखेर रही है, अब यहां के अमरूद की मिठास भी अरब देशों तक पहुंच रही है। अरब देशों से तराई के अमरूद की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन


काशीपुर के कुंडेश्वरी में सबसे अधिक अमरूद के बाग हैं। यहां के अमरूद लखनऊ-49 और इलाहाबाद की वैरायटी की मांग विदेशों में ज्यादा है।

विज्ञापन


हालांकि अन्य वैरायटियों में इलाहाबाद की वैरायटी अच्छा मुनाफा दे रही है। पंतनगर के पत्थरचट्टा में सफेदा, ललित और लाल सुरखा किस्म के बाग बहुतायत में हैं। इनमें लाल सुरखा की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किच्छा में भी काफी मात्रा में अमरूद के बाग हैं, जो अच्छा मुनाफा दे रहे हैं।  जिला उद्यान अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि तराई के अमरूद में मिठास का सबसे बड़ा कारण यहां की जमीन की अनुकूलता है।

 यहां की मिट्टी और पानी अमरूद के लिए सबसे अच्छा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ अब यहां के अमरूद की मांग विदेशों में भी होने लगी है, इसलिए अमरूद के बाग ज्यादा से ज्यादा लगने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed