फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Appreciated the valor of the soldiers and hailed them

Udham Singh Nagar News: जवानों के पराक्रम की सराहना कर जय जयकार की

Wed, 21 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Appreciated the valor of the soldiers and hailed them
झनकट में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकालते भाजपाई। 
खटीमा/झनकट। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के वीर जवानों के पराक्रम और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए मंगलवार को भाजपा के कंजाबाग मंडल और झनकट मंडल ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की जय जयकार की।
विज्ञापन

भाजपा कंजाबाग मंडल ने सिद्धेश्वर शिव मंदिर से सुबह करीब साढ़े नौ बजे यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा खटीमा तहसील में पहुंचकर संपन्न हुई। कंजाबाग मंडल अध्यक्ष महेश राणा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकवाद और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। वहां पर आनंद सामंत, भुवन जोशी, अमित पांडेय, लक्ष्मण भंडारी, दीपक खोलिया, आनंद सामंत आदि थे।
विज्ञापन

इधर, झनकट मंडल ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे झनकट मुख्य बाजार से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट किया। वहां पर झनकट मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, किशोर जोशी, हीरा बोरा, रमेश जोशी, जगजीत सिंह, राजनाथ मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed