{"_id":"69bee6d19dbc72d6530e6504","slug":"apply-for-admission-to-ashram-vidyalaya-by-april-8-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138782-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए आठ अप्रैल तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए आठ अप्रैल तक करें आवेदन
Sun, 22 Mar 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालनगर में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह सहित अन्य कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा नौ अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि आठ अप्रैल है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार राज्य के स्थायी निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए भी प्रावधान हैं।
प्रधानाचार्य मनोहर चंद गुरु रानी ने अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।