फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Applications open for MBA Analytics batch at IIM 7

Udham Singh Nagar News: आईआईएम में एमबीए एनालिटिक्स बैच के लिए आवेदन 7 तक

Tue, 05 Mar 2024 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Applications open for MBA Analytics batch at IIM 7
काशीपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) ने 2024-26 बैच के लिए एमबीए (एनालिटिक्स) की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो वर्षीय कोर्स के लिए आवेदन तिथि सात मार्च तक है। इच्छुक उम्मीदवार आईआईएम काशीपुर की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आईआईएम में 24 महीने का यह प्रोग्राम प्रबंधकीय सिद्धांतों और अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक संबंधी विषयों का एक बेहतर संयोजन करता है। प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए चेयरपर्सन-एडमिशन अभ्रदीप मैती ने बताया कि यह कोर्स प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाता है।
विज्ञापन

इसके लिए शैक्षिक पात्रता में किसी भी विषय में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री या समकक्ष शैक्षणिक उपलब्धि, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए के लिए 47 प्रतिशत, एससी/एसटीडीएपी के लिए 45 फीसदी अंक के साथ होना चाहिए। साथ ही कैट 2023, जीमैट जहां परीक्षा एक मई 2022 से पहले नहीं ली गई थी, का योग्यता परीक्षा स्कोर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमबीए कोर्स में सीटों की संख्या 160 हैं जिसमें 69 फीसदी महिला और 31 फीसदी पुरुष हैं। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए 55 फीसदी, वाणिज्य और प्रबंधन के लिए 21 फीसदी और कला व विज्ञान के लिए 24 फीसदी सीटें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को व्यवसाय की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता के साथ एनालिटिक्स क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों में बदला जा सके। उन्होंने बताया कि एमबीए कोर्स के तहत पूर्व छात्रों को प्लेसमेंट में सबसे अधिक पैकेज 37,00,000 रुपये प्रतिवर्ष मिला है जो कि छात्र का औसत पैकेज 18.2 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed