फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aposed for Land Transfar in Mahuadabara

रेडियो स्टेशन के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aposed for Land Transfar in Mahuadabara
महुवाडाबरा में प्रदर्शन करती महिलायें - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। महुवाडाबरा में रेडियो स्टेशन निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया और धरना प्रदर्शन करके इसे दूरी जगह स्थापित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि रेडियो स्टेशन के लिए स्वीकृत जमीन पर बारातघर का निर्माण कराया जाए। महुआडाबरा नगर पंचायत के हरीपुरा मौजे में राज्यपाल ने प्रसार भारती आकाशवाणी और दूरदर्शन नई दिल्ली के नाम पर सशुल्क भूमि आवंटित करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

सोमवार को भूमि की स्वीकृति मिलने के बाद प्रसार भारती नई दिल्ली की टीम ने तीन बीघे जमीन कब्जे में लेकर हदबंदी करनी शुरू कर दी। हदबंदी की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत निवासी दर्जनों महिलाएं और पुरुष घटनास्थल पर पहुंच गए। इन लोगों ने रेडियो स्टेशन बनाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि निर्धन परिवार के लोग अपनी बेटियों की शादी महंगे बैंक्वेट हॉल में नहीं कर सकते हैं। इसलिए नगर पंचायत ने इस भूमि पर बारात घर बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वह गांव में रेडियो स्टेशन बनाने का विरोध नहीं करते है लेकिन वह इस भूमि पर इसे बनने नहीं देंगे। प्रसार भारती के अधिकारी गांव की अन्यत्र जमीन पर इसे बनाएं। विरोध करने वालों में शांति, कुसुम, कृष्णा, भागमती, गीता, सुनील, राजेंद्र, मोनू, कपिल, शीशपाल, विकास, सोना देवी, रूपमती, ममता, संजय, शकील, राधे, पिन्टू, रविन्द्र, पवन, लक्ष्मी, सुमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भूमि का दाखिल खारिज प्रसार भारती के नाम हो चुका है। नगर पंचायत के खाते में सोलह लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। भूमि की हदबंदी कर दी गई है। मामला निपटने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।

मो. शकील अहमद, प्रसार अधिकारी आकाशवाणी केंद्र
आकाशवाणी केंद्र के लिए नगर पंचायत में ही दूसरे स्थान पर भूमि उपलब्ध है। नगर पंचायत की इस भूमि में बारात घर और पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव पूर्व में ही पारित हो चुका है ।
गायत्री देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed