{"_id":"56df1e614f1c1bb6798b4569","slug":"ansan-over-after-adm-s-assurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम के आश्वासन के बाद अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम के आश्वासन के बाद अनशन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
अनशन खत्म
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपं केलाखेड़ा ईओ को हटाने को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सपा नेता शाहेरुम खान उर्फ टोनी पठान, समाजसेवी विजेंद्र शर्मा को जूस पिलाकर एडीएम आशीष भटगई ने उनका आमरण अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
उन्होंने केलाखेड़ा ईओ और राजीव गांधी आवासीय योजना मामले की खुद जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बता दें कि सोमवार को देर रात एसडीएम ने पुलिस बल के साथ आमरण अनशनकारियों को जबरन उठाकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि समर्थन में बैठी महिलाओं के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। जिसमें निशा और फरजाना चोटिल हो गई। मंगलवार को फिर से सपा नेता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर बाद एडीएम भटगई ने केलाखेड़ा नगर क्षेत्र में जाकर राजीव गांधी आवासीय योजना की पड़ताल की। उसके बाद एडीएम भटगई एसडीएम तीरथपाल सिंह, तहसीलदार सुदेश चंद सहित अन्य अधिकारियों के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंचे।
उन्होंने अनशनकारियों से वार्ता कर उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच खुद करने का भरोसा दिया। जिस पर सहमति बनी और अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार, गौरव शर्मा, अरविंद यादव, विकास गुप्ता, यशपाल राजहंस, जेपी गुप्ता आदि थे।