{"_id":"594d52544f1c1bf77d8b461d","slug":"announcing-the-vans-for-roti-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटी बैंक के लिए वैन देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटी बैंक के लिए वैन देने की घोषणा
रुद्रपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
प्रसाद वितरित करते ठुकराल
- फोटो : amar ujala
शहर में जरूरतमंद गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित किए जा रहे रोटी बैंक को विधायक ठुकराल ने वैन देने की घोषणा की है। शुक्रवार को रोटी बैंक का एक माह पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल ने गरीब और बेसहारा लोगों को भोजन देने के लिए समाजसेवियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विधायक ने रोटी बैंक के लिए विधायक निधि से एक वैन देने की की घोषणा की। कहा रोटी बैंक के लिए वैन मिलने से भोजन एकत्र कर उसे गरीबों तक पहुंचाने में आसानी होगी। वहां यशपाल घई, अनिल चौहान, विजय सुखीजा, ललित, उत्पल दीक्षित, रमेश जिंदल, मुकेश गोयल आदि थे।
विज्ञापन