फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anjali top ten B-Pharma entrance examination

बी-फार्मा प्रवेश परीक्षा में अंजली टॉप टेन में

Wed, 20 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Wed, 20 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anjali top ten B-Pharma entrance examination
 बी-फार्मा प्रवेश परीक्षा में टाप टेन में स्थान पाने वाली अंजली पाल ने कहा कि उसका उद्देश्य बी-फार्मा पास करने के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर बनना है, ताकि वह समाज में नशीले ड्रग्स को फैलने से रोक सके। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य मन में निश्चित है तो सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन

यूपीएसईई परीक्षा के सामान्य वर्ग में छठा और महिला वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली अंजली पाल डी-फार्म पालीटेक्निक काशीपुर की छात्रा हैं। डी-फार्मा में उसका अंतिम वर्ष है। उसने इंटर में गणित विषय में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद डी-फार्मा में प्रवेश लिया। अंजली ने कहा कि माता-पिता ही उनके प्रेरणास्रोत हैं। पिता नाना किशोर पाल जापानी कंपनी की उपकंपनी डाकोन बिल्डवेल गाजियाबाद (यूपी) में टेक्निकल एडवाइजर हैं। पुत्री को मिली सफलता पर उनका परिवार बेहद खुश है। उनका पांच सदस्यों का खुशहाल परिवार है। वह चाहते हैं उनकी पुत्रियां अपने पैरों पर खड़ी होकर आदर्श बनें। माता माधुरी पाल घर पर ही बुटीक चलाती हैं। छोटी बहन प्रगति पाल बीए डबल इंग्लिश की छात्रा और सबसे छोटा भाई अंकुर पाल हाईस्कूल का छात्र है। अंजली ने कहा कि पालीटेक्निक से घर आने के बाद जो समय बचता है वह बुटीक में मां का बटाती हैं। उनको सहेलियों या परिवार के साथ घू्मना, वीडियो गेम खेलना, फिल्म देखना पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed