फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Animals will get more protien.

अब पशुओं का पोषण बढ़ाएगा अधिक प्रोटीन वाला चारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Animals will get more protien.
चारे के लिए विकसित की मक्के की संकर प्रजाति की जानकारी देते डॉ. आरपी सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय समन्वित मक्का अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत विवि के वैज्ञानिकों ने चारे के लिए मक्का की संकर प्रजाति डीएफएच-2 विकसित की है जिसका परीक्षण अखिल भारतीय चारा परियोजना के अंतर्गत देश के विभिन्न भोगोलिक परिस्थितियों में विभिन्न शोध संस्थानों में करने पर अन्य प्रजातियों की तुलना में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

इस प्रजाति को विकसित करने वाले प्रजनक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि इसका विकास मक्के की जंगली प्रजाति ‘जिया मेज पार्वीग्लूमिस’ के संकरण से किया है जो अभी तक देश में विकसित इस तरह की पहली प्रजाति है। इसके पौधे दो मीटर लंबे होते हैं और पौधों में दो से तीन कल्ले होते है। इससे देश में औसतन 465 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हरे चारे की उपज प्राप्त हुई है जबकि देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में अधिकतम 756 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उपज मिली। इस प्रजाति में सर्वाधिक आठ प्रतिशत प्रोटीन पाई जाती है और उत्पादन के लिए कम पानी की आवश्यकता पड़ती है। संवाद
विज्ञापन

उत्तराखंड के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों के लिए वरदान
पंतनगर। निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि विवि की मक्का परियोजना को पिछले वर्ष देश के सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार मिला व मक्के की दो संकर प्रजातियां भी विमोचित हुई थीं। यह विवि के मक्का वैज्ञानिकों के कठिन मेहनत की बदौलत ही संभव हो सका है। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एके शर्मा ने बताया कि अगले खरीफ मौसम में विवि के कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी इस प्रजाति का प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed