फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry...People accuse DDA of illegality by pasting notices

Udham Singh Nagar News: गुस्सा... डीडीए पर नोटिस चस्पा कर अवैध वसूली का आरोप, भड़के लोग

Wed, 10 Dec 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Angry...People accuse DDA of illegality by pasting notices
रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण पर लोगों ने घरों पर नोटिस चस्पा कर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। विरोध में दर्जनों लोगों ने प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचकर सचिव से वार्ता की। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में दिनेशपुर के जयनगर, विजयनगर, कालीनगर, बुकसौरा आदि जगहों के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण नक्शा पास न होने की बात कहकर घरों पर नोटिस चस्पा कर रहा है। इनके बाद नक्शा पास कराने की बात कहकर अवैध वसूली कर रहा है। 50 से एक लाख तक रुपये लिए जा रहे है। पनेरू ने चेताया कि मनमानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि प्राधिकरण लूट खसोट का अड्डा बन गया है। पहाड़ के लोगों ने दिनेशपुर की तरफ छोटे-छोटे प्लाॅट खरीदे हैं। यहां नियमों के तहत मकान बना रहे हैं। प्राधिकरण पहले नोटिस चस्पा करता है। इसके बाद लोगों से अवैध रुपये की डिमांड कर रहा है। प्राधिकरण सचिव से वार्ता के दौरान लोगों की तीखी कहासुनी भी हुई। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed