{"_id":"6637f0b8a826bdf4ad0147f4","slug":"angry-people-blocked-the-road-due-to-opening-of-liquor-shop-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103743-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शराब की दुकान खुलने से आक्रोशित लोगाें ने सड़क जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शराब की दुकान खुलने से आक्रोशित लोगाें ने सड़क जाम की
Mon, 06 May 2024 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 06 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। एसडीएम के निर्देश के बावजूद बिगराबाग में रविवार सुबह शराब की दुकान खुलने पर आक्रोशित जनता ने सड़क जाम कर दी। चिलचिलाती धूप के बीच लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर शराब विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि वे गांवों में शराब की भट्ठियां नहीं पहुंचने देंगे। एक तरफ राज्य को शराब मुक्त करने के दावे किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ गांवों में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं।
खटीमा बाईपास से कुछ दूरी पर बिगराबाग गांव में ग्रामीणों के विरोध के बाद एसडीएम ने शनिवार शाम शराब की दुकान बंद करवाने का आश्वासन दिया था। रविवार सुबह शराब की दुकान खुली देख गांव की महिलाओं और पुरुषों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सभी दुकान बंद करवाने के लिए पहुंचे। उन्होंने शराब की दुकान के आगे सड़क पर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों से पुलिस से कहासुनी हुई। आक्रोशित लोगों ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से गांव के युवाओं को नशे की लत पड़ सकती है। इससे क्षेत्र में चोरी, मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ेगी। वहां पर नमीता सामंत, निशा राणा, सरिता देवी, जानकी चिलकोटी, सरिता देवी, प्रदीप सिहं, मुकुल मेहरा, गाेकुल मेहरा, कलावती देवी, मनोज यादव, सपना राणा, दीपा अधिकारी आदि थे।
नहीं लगा एसडीएम का फोन
आक्रोशित लोगों ने एसडीएम से फोन करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने शराब की दुकान बंद करवाई। शराब की दुकान दोबारा न खोलने के आश्वासन पर करीब दो घंटे सड़क जाम करने के बाद लोगों ने रास्ता खोला। इसके बाद लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन रविवार होने के कारण उनकी एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। आक्रोशित लोगों ने कहा कि यदि दोबारा शराब की दुकान खुली तो विरोध किया जाएगा।