फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry farmers surrounded the weighing center due to non-purchase of paddy, creating ruckus

Udham Singh Nagar News: धान खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने तौल केंद्र घेरा, हंगामा

Sat, 25 Oct 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers surrounded the weighing center due to non-purchase of paddy, creating ruckus
बाजपुर। तौल केंद्रों पर खरीद धीमी होने से मंडी परिसर में धान से भरी ट्रॉलियों का जमावड़ा लग गया। आक्रोशित किसानों ने तौल केंद्र का घेराव कर हंगामा किया। हल्द्वानी से आई आरएमओ लता मिश्रा ने किसानों और राइस मिलर्स संचालकों से बात की। उन्होंने मंडी परिसर में खड़ी करीब 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीधे राइस मिलों पर तौल कराने के निर्देश दिए। आरएमओ ने शनिवार से कच्चा आढ़तियों को सरकार के मानकों के अनुरूप धान खरीद करने को कहा है।
विज्ञापन


दीपावली त्योहार के बाद धान की आवक तौल केंद्रों पर बढ़ गई। इससे मंडी परिसर में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लग गई। धान खरीद में आ रही परेशानी से नाराज किसानों ने भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में हंगामा किया और तौल केंद्र का घेराव किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट के समक्ष किसानों ने नाराजगी जताई दोपहर बाद आरएमओ लता मिश्रा मंडी स्थित तौल केंद्र पहुंचीं। उन्होंने किसानों और राइस मिलर्स संचालकों से वार्ता की।
विज्ञापन

आरएमओ ने कहा कि किसानों को धान खरीदने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप राइस मिलर्स संचालकों और कमीशन एजेंटों को धान खरीद करने के निर्देश दिए। इस पर किसान शांत हो गए। किसानों ने कहा कि यूपी का धान खरीदा जा रहा है जबकि क्षेत्रीय किसानों को धान खरीद के लिए परेशान किया जा रहा है। वहां एसएमआई नलिनीकांत, एसएमओ रेनू, मंडी समिति सचिव कैलाश चंद शर्मा, भाकियू प्रदेश सचिव विजेंद्र डोगरा, प्रताप सिंह संधू, उपकार सिंह, अजीत सिंह, दुर्गादास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सितारगंज। कच्चे आढ़तियों ने किसानों का धान नहीं खरीदा, तो नाराज किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगा दिया। वहीं, मंडी में करीब 200 धान की ट्राॅली खड़ी कर आवाजाही बाधित कर दी। साथ ही, किसान धरने पर बैठ गए।
शुक्रवार को धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि कच्चे आढ़तियों ने 63 धान की ट्राॅली को खरीदने के बाद बाकी किसानों को लौटा दिया। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच दिनों ने धान खरीद का इंतजार कर रहे हैं, पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है।
किसानों के अनुसार पहले दीपावली के कारण पिछले चार दिन तौल नहीं हुई। फिर, शुक्रवार को कच्चे आढ़तियों ने केवल 63 धान की ट्राॅली खरीद कर तौल बंद कर दी। तौल बंद करने से किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने मंडी गेट पर ताला लगा कर धरना शुरू कर दिया। इधर, धान नहीं खरीदने पर किसानों ने मुख्य चौराहे पर धान की ट्राॅली पलटने की चेतावनी दे दी। संवाद



आरएमओ से वार्ता के बाद माने किसान
सितारगंज। किसानों ने बताया कि सरकार ने कच्चे आढ़तियों को एमएसपी पर धान खरीदने के लाइसेंस दिया है। सरकार उन्हें धान की तुलवाई, परिवहन आदि का खर्च भी दे रही है। इसके बाद भी वह किसानों के धान नहीं खरीद रहें हैं।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों का धान औने-पौने में खरीदा जा रहा है। यूपी के किसानों से सस्ते में खरीदे धान को ऑनलाइन पोर्टल में चढ़ाया जा रहा है। इस मामले को लेकर किसानों ने अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि आरएमओ लता मिश्रा शनिवार को सितारगंज आएंगी। वहीं, उनसे वार्ता के बाद किसानों ने सड़क पर धान पलटने का फैसला स्थगित कर दिया है।
यहां किसान नेता गुरसेवक सिंह, नवतेज पाल सिंह, दिलबाग सिंह ने तहसीलदार हिमांशु जोशी, एसएमओ विनय चौधरी, मंडी सचिव विनोद पलड़िया, एसएसआई विक्रम सिंह धामी आदि किसान मौजूद रहे। संवाद




सितारगंज में दो नए सरकारी धान खरीद केंद्र खोलने का आदेश
सितारगंज। कुमाऊं संभाग के संभागीय खाद्य नियंत्रक ने नई मंडी समिति सितारगंज में दो नए अस्थायी सरकारी धान खरीद केंद्र खोलने का आदेश जारी किए हैं। बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष जनरैल सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को पत्र लिखा था। संभागीय खाद्य नियंत्रक सीएस मर्तोलिया ने बताया कि सितारगंज धान खरीद केंद्र प्रथम और द्वितीय पर एक-एक अतिरिक्त तौल कांटा अस्थायी रूप से संचालित किया जाएगा। अतिरिक्त तौल कांटे के लिए 400 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य भी आवंटित किया है। इन केंद्रों को धान क्रय केंद्र के प्रभारी ही संचालित करेंगे जो नियमित धान क्रय केंद्र के बैंक खाते से किसानों को भुगतान संबंधी कार्यवाही संचालित करेंगे। संवाद
आरएफसी कार्यालय की करेंगे तालाबंदी : पूर्व विधायक
सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि पिछले चार दिनों से नई मंडी में किसानों की करीब 200 धान की ट्राॅली खड़ी है। कच्चे आढ़ती धान की तौल नहीं कर रहे है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिचौलियों को इतने अधिकार दे दिए कि इससे किसानों का हक मारा जा रहा है। कहा कि आरएफसी लता मिश्रा से वार्ता की है। उन्होंने शनिवार को सितारगंज जाकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही है।
नारायण पाल ने चेताया कि यदि शनिवार को किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। तो वह आरएफसी कार्यालय की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed