फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry farmers created ruckus due to non-starting of portal

Udham Singh Nagar News: पोर्टल शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने किया हंगामा

Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers created ruckus due to non-starting of portal
बाजपुर। बंद पोर्टल को शुरू करने की मांग और पोर्टल पर धान खरीद दर्शाने से नाराज किसानों ने एक राइस मिल परिसर में हंगामा कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान राइस मिल संचालकों ने मंडी समिति परिसर में धान से भरी खड़ी टैक्टर-ट्रॉलियों की तौल कराने का भरोसा दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



मंगलवार को मंडी समिति परिसर में लगे एसएमआई के धान खरीद केंद्र पर तौल बंद होने पर नाराज किसानों ने हंगामा किया। उसके बाद किसान वाहनों में सवार होकर भौना बिराह रोड स्थित एक राइस मिल पर पहुंचे। किसानों ने धान तौल करने और क्षेत्र के कुछ राइस मिल संचालकों पर बिना धान खरीद कर पोर्टल की क्षमता पूरी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना भी दिया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि राइस मिल संचालकों ने स्थानीय स्तर पर धान खरीद नहीं की है जबकि पोर्टल पर उनकी धान खरीद दर्शायी गई है। किसानों का आरोप है कि राइस मिल संचालकों ने यूपी से धान खरीदकर पोर्टल की क्षमता पूरी की है जो न्याय संगत नहीं है। इस दौरान भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा और राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यवान गर्ग सहित अन्य राइस मिल संचालकों के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसानों की मंडी समिति परिसर में धान से भरी ट्रॉलियों की तौल कराने का भरोसा दिया गया जिस पर किसान शांत हो गए। वहां भाकियू प्रदेश सचिव विजेंद्र डोगरा, विक्रम सिंह लड्डू, महेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, हरविंदर विर्क, गुरताज सिंह, जग्गी रंधावा, हरपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed