फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry farmers blocked the road after paddy was not weighed.

Udham Singh Nagar News: धान तौल नहीं होने पर भड़के किसानों ने लगाया जाम

Tue, 28 Oct 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the road after paddy was not weighed.
बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर सड़क पर बैठकर धरना देते किसान। संवाद
बाजपुर। धान खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शहीद भगत सिंह चौक पर आड़ी तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। चौक पर बैठकर किसानों ने करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। इस पर पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी, नैनीताल की ओर से आ रहे वाहनों को संपर्क मार्गों से निकाला। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को मंडी समिति परिसर में तौल केंद्रों पर खरीद नहीं होने से धान से भरी करीब 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गईं। दिनभर बादल छाए रहने पर किसान भी परेशान थे। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसानों ने मंडी समिति परिसर में तौल केंद्र पर हंगामा किया। उन्होंने प्रदेश सरकार, संबंधित अधिकारियों और राइस मिलर्स के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद किसानों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को शहीद भगत सिंह चौक पर लाकर खड़ा कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान निजी स्कूलों की कुछ बसें भी जाम में फंस गईं। किसानों ने स्कूली बसों को निकाला और सड़क पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आवागमन बंद हो गया। तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई जसविंदर सिंह, मंडी सचिव कैलाश चंद शर्मा ने किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। सूचना पर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने किसानों से वार्ता की।
आरएमओ लता मिश्रा से मोबाइल पर बात कर बाजपुर पहुंचकर किसानों की समस्या हल करने को कहा। एसडीएम के इसी आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। किसानों का मुख्य चौक पर आंदोलन करीब दो बजे से पौने चार बजे तक रहा।
किसानों ने कहा कि धान खरीद का स्थायी समाधान नहीं होने से वह फसल को औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं।
धरना प्रदर्शन में भाकियू उग्रराहां के प्रदेशाध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेंद्र डोगरा, प्रताप सिंह संधू, विक्की रंधावा, हरेंद्र हुड्डा, राजेंद्र बेदी, गगन सरना, गुरपेज सिंह, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

राइस मिलर्स नहीं खरीदेंगे धान

बाजपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में किसानों पर अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक स्थल पर व्यापारियों को गाली देने की निंदा की गई। इस दौरान किसानों के व्यवहार से आक्रोशित राइस मिल संचालकों ने धान खरीद नहीं करने का निर्णय लिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने की। वहां रमेश गर्ग, जयंत जैन, अजय गर्ग, टीटू जैन, राजेश सहित अन्य राइस मिलर्स संचालक मौजूद रहे। अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि आगामी निर्णय तक धान खरीद नहीं किया जाएगा।

जसपुर में भी आक्रोशित किसानों ने दिया धरना
- विधायक के हस्तक्षेप से टोकन जारी कर मिलरों ने बनाई तौल की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
जसपुर। धान की तौल नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर धरना दिया। इससे मंडी रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। व्यवस्था बनाने के लिए राइस मिलरों और किसानों में कई दौर की वार्ता हुई। देर शाम विधायक आदेश सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद राइस मिलरों ने टोकन व्यवस्था जारी की। कुछ की तौल कराकर तय हुआ कि शेष तौल बुधवार को की जाएगी।
मंगलवार को यूसीएफ के सेंटरों पर धान खरीद की लिमिट खत्म हो गई। इससे नाराज किसानों ने धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सुबह से ही तहसील मार्ग पर मंडी गेट तक सड़क के दोनों ओर लाइन लगा दी। इसके बाद मंडी गेट पर धरना शुरू कर दिया। किसान नेता अमनप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष यूसीएफ सेंटरों की लिमिट 10 हजार क्विंटल थी जो इस बार घटाकर 2500 क्विंटल रह गई। इससे किसानों के धान की तौल समय पर नहीं हो रही है। मंगलवार को धान से लदी करीब 94 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से राइस मिलरों ने भी अपने परिसरों में उतारने से मना कर दिया। देर शाम विधायक आदेश सिंह चौहान ने उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, जसपुर राइस मिलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अकील अहमद, कोषाध्यक्ष गौरव मित्तल से वार्ता की। इसके बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के टोकन जारी किए गए। तौल के बाद कुछ ट्रॉलियों का धान उतारा गया और शेष के लिए बुधवार का दिन तय किया गया। इस दौरान सुरजीत सिंह ढिल्लो, मोहसिन खान, जगजीत भुल्लर, भजन सिंह आदि थे।



बिना टोकन नहीं तौला जाएगा धान : एसएमआई
अधिकारियों ने किसानों और व्यापारियों की बैठक में किया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
गदरपुर। धान तौल में लगातार आ रही दिक्कतों को लेकर किसानों और व्यापारियों से वार्ता करने के बाद अधिकारियों ने बिना टोकन धान की तौल नहीं करने का फैसला लिया है।
मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी, टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ और जिला सचिव हैप्पी विर्क के नेतृत्व में किसान पुरानी अनाज मंडी स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने धान तौल में आ रही दिक्कतों को लेकर मंडी समिति आशा गोस्वामी और एसएमआई दिनेश सिंह बिष्ट से वार्ता की। कहा कि धान की धीमी तौल की वजह से किसान परेशान हैं। अधिकारियों का कहना था कि किसान क्षमता से अधिक ट्रैक्टर-ट्राॅलियां लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं जिससे कच्चे आढ़ती और राइस मिलर भी परेशान हैं। उनका कहना था कि प्रतिदिन जितनी खरीद होनी चाहिए उतनी ही ट्रॉली मंडी में आनी चाहिए। काफी देर तक हुई वार्ता के बाद अधिकारियों, किसानों और व्यापारियों के बीच में किसानों को टोकन देने पर सहमति बन गई।

एसएमआई दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतिदिन 70 किसानों को टोकन दिए जाएंगे और जो किसान उस दिन अपना धान मंडी में लेकर नहीं आएगा उसे अगले दिन नया नंबर दिया जाएगा। इस मौके पर मनजीत सिंह, अमन बाठला, सुखविंदर सिंह, इमरान अहमद, रणजीत सिंह, सज्जाद अली, सुरजीत सिंह, दिलशाद अली आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed