फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anger erupts over the growing drug trade in Khatima

Udham Singh Nagar News: खटीमा में बढ़ रहे नशे के धंधे पर भड़का आक्रोश

Sat, 20 Dec 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts over the growing drug trade in Khatima
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के धंधे से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व विधायक भुवन कापड़ी ने शुक्रवार को पुलिस को ज्ञापन सौंपकर तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खटीमा कोतवाली में सीओ को संबोधित ज्ञापन कोतवाल विजेंद्र शाह को सौंपते हुए विधायक कापड़ी ने कहा कि नशे के बढ़ते धंधे से युवा पीड़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नशे के आदी युवा अपराध के दलदल में फंस रहे हैं। कहा कि क्षेत्र में नशे का धंधा बढ़ने से आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नशे के सौदागरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने थाना झनकईया, झनकट चौकी, 17 मील चौकी, लोहियाहेड चौकी और चकरपुर चौकी में भी ज्ञापन देकर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहां पर रेखा सोनकर, नरेंद्र आर्य, पंकज टम्टा, नीरज कन्याल, रोहित शर्मा, अरफात अंसारी, फइम अंसारी, अनिल कुमार, जगदीश चंद, रवि चंद, जरीफ सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed