{"_id":"6a044d4c4017638a610f72c8","slug":"anger-erupted-against-neet-paper-leak-government-effigy-burnt-under-the-leadership-of-mla-kapri-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima: नीट पेपर लीक के विरोध में फूटा गुस्सा, विधायक कापड़ी के नेतृत्व में फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima: नीट पेपर लीक के विरोध में फूटा गुस्सा, विधायक कापड़ी के नेतृत्व में फूंका सरकार का पुतला
Wed, 13 May 2026 03:37 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 13 May 2026 03:37 PM IST
सार
खटीमा में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में विधायक भुवन कापड़ी और कार्यकर्ता पुतला फूंकते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
खटीमा में नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को खटीमा चौराहे पर विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व परीक्षा एजेंसियों के विरुद्ध नारेबाजी कर युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विधायक कापड़ी ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत करके अपने भविष्य के सपने देखते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन केंद्र सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।वहां पर रेखा सोनकर, उमेश राठौर, विनोद चंद, सतपाल राणा, नरेंद्र आर्य, नीरज कन्याल, दीपक मुंडेला, रोहित कुमार, नासिर खान, रेहान अंसारी, बीना राणा, शांति सामंत, विद्या, सागर शाही, मो जरीफ, ताहिर, दीपक, पवन कुमार आदि थे।
विज्ञापन