फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anganwadi centers opening even in scorching heat

Udham Singh Nagar News: चिलचिलाती धूप में भी खुल रहे आंगनबाड़ी केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers opening even in scorching heat
गदरपुर के ग्राम मकरंदपुर में आंगनबाड़ी केंद्र में खिलौनों से खेलते बच्चे। संवाद
गदरपुर। चिलचिलाती धूप और गर्मी में भी खुल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की सुध लेने वाला कोई नहीं है। भीषण गर्मी के प्रकोप के मद्देनजर डीएम ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके ग्राम मकरंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे खेलते मिले।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक खोला जा रहा था। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को खेलने के लिए खिलौने और कुक फूड्स दिए जाते हैं। गर्मी के चलते बच्चों को अभिभावकों की इच्छा के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्र में भेजा जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को केंद्र पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


--------------
हरिद्वार जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन ऊधमसिंह नगर जिले में केंद्र खोले जा रहे हैं। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। - मनप्रीत कौर, जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आंगनबाड़ी केंद्रों को खोला जा रहा है। गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रखकर आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह सात बजे से 11 बजे तक खोलने के लिए पत्राचार किया गया है। - बीना भंडारी, सीडीपीओ, गदरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed