{"_id":"5822176d4f1c1ba16fb38094","slug":"anganwadi-carykrtrion-announced-the-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का चुनाव बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का चुनाव बहिष्कार का एलान
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सुनवाई नहीं होने पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है। उधर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा ने कार्यकर्त्रियों से 10 और 11 नवंबर को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है।
मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाद क्रमिक अनशन के पहले दिन लक्ष्मी शर्मा, ममता चौहान, राजबाला, सुमन चौहान बैठे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं लंबे समय से बहुत कम मानदेय पर कार्य कर रही हैं। उन्हें न तो स्वास्थ्य बीमा की सुविधाएं हैं और न ही सरकार की ओर से कोई अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। हालत यह है कि जरूरत पड़ने पर मेडिकल अवकाश के लिए भी तरसना पड़ता है। उन्होंने राज्य कर्मचारी घोषित करने, बीमा सहित अन्य सुविधाएं, अतिरिक्त कार्यों के लिए नियमानुसार अतिरिक्त भुगतान, मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
टीएचआर बंटवाने के लिए अधिकारी दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सुनवाई नहीं होने पर मजबूरन चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा करनी पड़ी है। उधर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रयास सागर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि महासभा के बैनर तले जंतर मंतर दिल्ली में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन होने जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की 14 मांगों को पूरा करने की आवाज को बुलंद कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।